विश्व रेडियो दिवस सम्मेलन-2026

प्रश्न – 13 फरवरी, 2026 को विश्व रेडियो दिवस सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) भोपाल
(c) रायपुर (d) मुंबई
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 फरवरी, 2026 को विश्व रेडियो दिवस सम्मेलन-2026 रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया
  • इसे विश्व रेडियो दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में रायपुर के ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) केंद्र द्वारा यूनेस्को के सहयोग से आयोजित किया गया था
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषय “रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” था
  • इसमें इस बात पर विचार-विमर्श किया गया कि रेडियो प्रसारण के मूल में मानवीय आवाज को संरक्षित रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस प्रकार सामग्री निर्माण, श्रोता सहभागिता और पहुंच को मजबूत कर सकता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/en/world-radio-day-conclave-2026-to-be-held-in-raipur-on-february-13

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2226945&reg=3&lang=2