विश्व मानवतावादी दिवस

प्रश्न – ‘विश्व मानवतावादी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 20 अगस्त (b) 18 अगस्त
(c) 19 अगस्त (d) 16 अगस्त
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 अगस्त, 2025 को संपूर्ण विश्व में विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) मनाया गया।
  • इस वर्ष इस दिवस की कैंपेन (Compaign) टैगलाइन है- #ActForHumanity
  • यह दिवस उन लोगों की स्मृतियों में मनाया जाता है, जिन्होंने मानवीय उद्देश्यों के कारण दूसरों की सहायता हेतु अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
  • ध्यातव्य है कि यह दिवस 19 अगस्त 2003 में इराक के बगदाद में कैनाल होटल पर हुए हमले की वर्षगांठ के रूप में मनाने हेतु प्रारंभ किया गया।
  • इस युद्ध में इराक के मुख्य मानवतावादी सर्जियों वियरा डी मेलों सहित 22 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2009 में संयुक्त् राष्ट्र महासभा ने इस दिन को विश्व मानवतावादी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
  • अकेले 2024 में 380 से ज़्यादा मानवीय कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं।
  • OCHA वैश्विक मानवीय अवलोकन 2025 के अनुसार –
  1. 2025 में, 72 देशों में 30.51 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता होगी, जिसके लिए 47.4 अरब डॉलर की धनराशि की आवश्यकता होगी।
  2. लगभग 40 करोड़ बच्चे—विश्व स्तर पर 5 में से 1—संघर्ष क्षेत्रों में रहते हैं या वहाँ से पलायन कर रहे हैं।
  3. संघर्षों में पांच में से चार नागरिक मौतें मानवीय अपील वाले देशों में हुईं। 2024 में 58,700 से ज़्यादा नागरिक मारे गए।
  4. 2023 में, 363 जलवायु संबंधी आपदाओं ने 2.64 करोड़ लोगों को विस्थापित किया, जिसका असर घरों, खाद्य प्रणालियों और अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा।
  5. 2024 में, संयुक्त राष्ट्र ने 14 सशस्त्र संघर्षों में 36,000 से अधिक नागरिकों की मृत्यु की पुष्टि की, जिनमें से कई शहरी क्षेत्रों में विस्फोटक हथियारों के कारण हुईं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/humanitarian-day