प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुई विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप निम्न में से कहां संपन्न हुई?
(a) चीन
(b) फ्रांस
(c) भारत
(d) कजाखस्तान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 19 से 27 मई, 2016 के मध्य विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप अस्ताना, कजाखस्तान में संपन्न हुई।
- कजाखस्तान ने 4 स्वर्ण तथा 2 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
- भारत ने 1 रजत पदक प्राप्त कर पदक तालिका में नीदरलैंड्स, रूस तथा थाईलैंड के साथ संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया।
- पदक तालिका में शीर्ष 5 देश इस प्रकार रहे-
- भारत के लिए एकमात्र रजत पदक सोनिया लाथेर ने वूमेन्स फीथर (57 किग्रा. भार वर्ग) में जीता। इसी वर्ग का स्वर्ण पदक इटली की एलेस्सिया मेसियानो ने जीता।
रैंक | देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
1 | कजाखस्तान | 4 | – | 2 | 6 |
2 | चीन | 2 | 2 | 2 | 6 |
3 | अमेरिका | 1 | 1 | 3 | 5 |
4 | फ्रांस | 1 | – | 1 | 2 |
5 | ब्रिटेन | 1 | – | 1 | 2 |
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.aiba.org/aiba-womens-world-boxing-championships-astana-2016/
http://d152tffy3gbaeg.cloudfront.net/2016/02/Medal-Standings.pdf
http://d152tffy3gbaeg.cloudfront.net/2016/02/C75-C75WW57.pdf