प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व मच्छर दिवस’ कब मनाया जाता है ?
(a) 16 अगस्त
(b) 19 अगस्त
(c) 18 अगस्त
(d) 20 अगस्त
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 अगस्त,2025 को ‘विश्व मच्छर दिवस’(World Mosquito Day) मनाया गया।
- उद्देश्य — मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
- 20 अगस्त, 1897 को ब्रिटिश डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस ने मादा एनाफिलिज मच्छर के पेट में मलेरिया परजीवी की खोज की थी।
- जिससे पहला सबूत मिला कि मच्छर मनुष्यों के बीच मलेरिया फैलाते हैं।
- क्या आप जानते हैं?
- वर्ल्ड मॉस्किटो प्रोग्राम के अनुसार, आज, 125 से अधिक वर्षों के बाद, मच्छर जनित बीमारियां 10 लाख से अधिक लोगों की जान लेती हैं।
- मच्छर प्रतिवर्ष 700 मिलियन लोगों को संक्रमित करती हैं; अर्थात् लगभग 10 में से 1 व्यक्ति।
- डेंगू के मामलों के लिए वर्ष 2024 सबसे खराब वर्ष है।
- दुनिया भर में 1.4 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आए और लगभग 12,000 डेंगू से संबंधित मौतें हुईं।
- इस साल, अब तक 94 देशों और क्षेत्रों से 36 लाख डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं और 1,900 से ज़्यादा मौतें हुई हैं।
- दुनिया में सबसे तेज़ी से फैलने वाली मच्छर जनित बीमारी के कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, और 2025 में प्रशांत क्षेत्र में इसकी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जहां समोआ, फ़िजी, टोंगा और कुक द्वीप समूह ने प्रकोप की घोषणा की है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…