विश्व बैंक द्वारा केरल के लिए नया स्वास्थ्य प्रणाली सुधार कार्यक्रम स्वीकृत

प्रश्न – 23 अक्टूबर, 2025 को विश्व बैंक द्वारा स्वीकृत केरल राज्य के स्वास्थ्य प्रणाली सुधार कार्यक्रम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्ध एवं कमजोर नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार करना है।
(b) विश्व बैंक ने इस कार्यक्रम के लिए 280 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण स्वीकृत किया है।
(c) यह कार्यक्रम मुख्यतः राज्य के औद्योगिक विकास और निर्यात क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए है।
(d) इस कार्यक्रम से लगभग 1.1 करोड़ लोगों को लाभ होगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 अक्टूबर, 2025 को विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने केरल राज्य में एक नए स्वास्थ्य प्रणाली सुधार कार्यक्रम को स्वीकृति प्रदान की।
  • इसका उद्देश्य राज्य के लगभग 1.1 करोड़ वृद्ध और कमजोर नागरिकों के जीवन स्तर और जीवन प्रत्याशा में सुधार करना है।
  • विश्व बैंक ने इस कार्यक्रम के लिए 280 मिलियन डॉलर (लगभग 2,340 करोड़ रुपये ) का ऋण स्वीकृत किया है।
  • इस कार्यक्रम का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को व्यापक बनाना, डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र को सुदृढ़ करना तथा एक जलवायु-प्रतिरोधी स्वास्थ्य प्रणाली (Climate-resilient Health System) का निर्माण करना है।
  • इस परियोजना से राज्य के 11 मिलियन से अधिक बुजुर्गों और कमजोर नागरिकों को लाभ होगा।
    ० केरल स्वास्थ्य प्रणाली सुधार कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ –
    . गैर-संचारी रोग – उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी गैर-संचारी बीमारियों वाले 90% से अधिक पंजीकृत मरीजों को व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी।
    . बुजुर्गों की देखभाल – बिस्तर पर पड़े, घर तक सीमित रहने वाले और अन्य कमजोर बुजुर्गों के लिए घर-आधारित देखभाल मॉडल स्थापित किया जाएगा।
    . महिला स्वास्थ्य – कार्यक्रम में महिलाओं के लिए गर्भाशय ग्रीवा और स्तन कैंसर की जांच में 60% की वृद्धि सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।
    . जलवायु अनुकूलन – वायनाड, कोझिकोड, कासरगोड, पलक्कड़ और अलाप्पुझा जैसे जिलों की प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं ऊर्जा दक्षता में सुधार और अत्यधिक गर्मी और बाढ़ का प्रबंधन करने के लिए जलवायु-नेतृत्व वाले समाधान अपनाएंगी।
    . डिजिटल स्वास्थ्य – कार्यक्रम ई-स्वास्थ्य सेवाओं, एकीकृत डेटा प्रणालियों और बेहतर साइबर सुरक्षा के माध्यम से डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldbank.org/en/news/press-release/2025/10/23/india-world-bank-program-to-benefit-11-million-people-in-state-of-kerala-with-wider-access-to-health-coverage