प्रश्न-‘विश्व बालश्रम निषेध दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 12 जून
(b) 15 जून
(c) 8 जून
(d) 9 जून
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 12 जून‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में विश्व बालश्रम निषेध दिवस (World Day Against Cild Labour) मनाया गया।
- मुख्य विषय-‘‘बालश्रम को समाप्त करने के लिए सार्वभौतिक सामाजिक सुरक्षा’’ (Universal Social Protection to End Child Labour)।
- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने वैश्विक स्तर पर बालश्रम को समाप्त करने हेतु वर्ष 2002 में इस दिवस का शुभारंभ किया था।
- आईएलओ की रिपोर्ट के अनुसार‚ नवीनतम वैश्विक अनुमान के अनुसर‚ अनुमानित 160 मिलियन बच्चे (63 मिलियन लड़किया‚ 97 मिलियन लड़के) विश्वस्तर पर बाल श्रमिक हैं।
- इसके अनुसार‚ वर्ष 2020 की शुरूआत में 5 वर्ष और उससे अधिक आयु के 10 में से 1 बच्चा विश्व भर में बाल श्रमिक था।
- विश्व स्तर पर विगत दो दशकों में (ILO और UNICRF 2021) में बाल श्रम को कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई हैं।
- वर्ष 2000 और 2020 के बीच बाल श्रम में बच्चों की संख्या 85.5 मिलियन घट गई जो 16% से 9.6% से 9.6% हो गई।
- वैश्विक स्तर पर बच्चों के लिए सामाजिक सुरक्षा पर राष्ट्रीय व्यय सकल घरेलू उत्पाद का केवल 1.1 प्रतिशत है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/world-day-against-child-labour