विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025

प्रश्न – विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 का शुभंकर एक युवा हाथी विराज था।
(b) भारत ने इस चैम्पियनशिप में कुल 22 पदक जीते और पदक तालिका में 10वें स्थान पर रहा।
(c) चीन ने इस चैम्पियनशिप में 15 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
(d) सुमित अंतिल ने पुरुषों की भाला फेंक F64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतते हुए नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 सितंबर, 2025 से 5 अक्टूबर, 2025 तक विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम , नई दिल्ली में किया गया।
  • प्रायोजक – इंडियन ऑयल ।
  • वर्ष 2015 में कतर, वर्ष 2019 में यूएई और वर्ष 2024 में जापान के बाद भारत विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला चौथा एशियाई देश बन गया है।
  • यह विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 12वां संस्करण था।
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (डब्ल्यूपीएसी), 2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया।
  • केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने डब्ल्यूपीएसी के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की।
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप,2025 प्रतियोगिता कार्यक्रम में 186 पदक स्पर्धाएँ (101 पुरुष, 84 महिला और एक मिश्रित) शामिल थीं, जो कोबे में आयोजित चैंपियनशिप के पिछले संस्करण से 15 अधिक थी।
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 का शुभंकर विराज (एक उत्साही युवा हाथी) था।
  • इस चैंपियनशिप में भारत के 73 खिलाड़ियों ने भाग लिया,जिसमें 54 पुरुष और 19 महिला एथलीट शामिल थे।
  • 104 देशों के 2000 से अधिक एथलीटों ने प्रतिभाग किया।
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 में भारत के ध्वजवाहक धर्मबीर नैन और प्रीति पाल थे।
  • ब्राजील कुल 44 पदक (15 स्वर्ण,20 रजत एवं 9 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • चीन ने कुल 52 पदक (13 स्वर्ण, 22 रजत एवं 17 कांस्य) जीते और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • भारत ने कुल 22 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य शामिल हैं, और पदक तालिका में 10 वें स्थान पर रहा।
    ० भारतीय स्वर्ण पदक विजेता –
    . सुमित अंतिल – पुरुषों की भाला फेंक F64
    . संदीप सिंह सरगर – पुरुषों की भाला फेंक F44
    . शैलेश कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद T63
    . रिंकू हुड्डा – पुरुषों की भाला फेंक F46
    . निषाद कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद T47
    . सिमरन शर्मा – महिलाओं की 100 मीटर टी12
  • ० भारतीय रजत पदक विजेता –
    . एकता भ्यान – महिला क्लब थ्रो F51
    . दीप्ति जीवनजी – महिलाओं की 400 मीटर T20
    . सुंदर सिंह गुर्जर – पुरुषों की भाला फेंक F46
    . संदीप – पुरुषों की भाला फेंक F44
    . योगेश कथुनिया – पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56
    . धरमबीर – पुरुषों का क्लब थ्रो F51
    . सिमरन शर्मा – महिलाओं की 200 मीटर T12
    . प्रीति पाल – महिलाओं की 100 मीटर T35
    . नवदीप सिंह – पुरुषों की भाला फेंक F41
  • भारत का ये विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
  • शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2025 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा में भारत के लिए पहला रजत पदक जीता।
  • वरुण सिंह भाटी ने पुरुषों की ऊँची कूद टी63 स्पर्धा में भारत के लिए पहला कांस्य पदक (और फील्ड स्पर्धाओं में पहला पदक) जीता।
  • सुमित अंतिल ने अपना तीसरा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीता, जो किसी भारतीय पैरा-एथलीट द्वारा जीता गया सर्वाधिक स्वर्ण पदक है।
  • महिलाओं की लंबी कूद टी38 में लुका एकलर ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  • हंगरी की लुका ने 5.91 मीटर की छलांग लगाई और अपना ही पुराना रिकॉर्ड (5.82 मीटर) तोड़ा।
  • जयदीन ब्लैकवेल (अमेरिका, पुरुषों की 400 मीटर टी-38) और ओलेक्सांद्र यारोवी (न्यूट्रल पैरा एथलीट, पुरुषों की शॉट पुट एफ-20) ने भी विश्व रिकॉर्ड बनाया
  • ईरान के सईद अफ़रूज़ ने पुरुषों के F34 जेवलिन थ्रो में 41.52 मीटर फेंककर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • साफिया जेलल ने महिलाओं के शॉट पुट F57 में विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • सुमित अंतिल ने पुरुष F64 भाला फेंककर 71.37 मीटर की दूरी के साथ नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया।
  • लुइस कार्लोस लोपेज ने पुरुष डिस्कस थ्रो F37 में 56.59 मीटर के साथ नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाया।
  • भारतीयों ने प्रतियोगिता के दौरान तीन चैम्पियनशिप रिकॉर्ड, सात एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किए तथा 30 से अधिक व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.paralympic.org/athletics/new-delhi-2025

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2171890

https://staticresultsatvr25.z6.web.core.windows.net/ATVR25/lrs/schedule/ATH/2025-09-27

https://staticresultsatvr25.z6.web.core.windows.net/ATVR25/lrs/medallists/ATH/ALL/IND