विश्व ध्यान दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व ध्यान दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 20 दिसंबर (b) 21 दिसंबर
(c) 15 दिसंब (d) 23 दिसंबर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 दिसंबर, 2025 को संपूर्ण विश्व में पहला ‘विश्व ध्यान दिवस ‘ (World Meditation Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य -ध्यान और इसके लाभों के बारे में जागरूकता बढाना
    ध्यान क्या है?
  • ध्यान एक प्राचीन अभ्यास है, जिसमें अपना ध्यान वर्तमान क्षण पर केंन्द्रित किया जाता है।
  • विभिन्न संस्कृतियों में धार्मिक, यौगिक और धर्मनिरपेक्ष परंपराओं में निहित ध्यान का अभ्यास हजारों वर्षों से किया जा रहा है।
  • क्या आप जानते है-
  • पुरातत्वविदों के अनुसार, ध्यान की परंपरा 5,000 ईसा पूर्व से चली आ रही है, तथा इस प्रथा का संबंध प्राचीन मिस्र और चीन, यहूदी धर्म, हिंदू धर्म, जैन धर्म, सिख धर्म और बौद्ध धर्म से भी है।
  • अनुमान है कि दुनिया भर में 200 से 500 मिलियन लोग ध्यान का अभ्यास करते हैं।
  • ध्यान तनाव, रक्तचाप और चिंता को कम करने, भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, आत्म-जागरूकता बढ़ाने और नींद में सुधार करने में मदद कर सकता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ध्यान उपचार में सहायता करने तथा समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए एक शक्तिशाली आत्म-देखभाल उपकरण हो सकता है, विशेष रूप से चिंता के लक्षणों के प्रबंधन में।
  • न्यूयॉर्क शहर में आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के नेतृत्व में दूसरे विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सैकड़ों लोग एकत्रित हुए और लाखों लोग ऑनलाइन जुड़े।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/meditation-day

https://www.newsonair.gov.in/second-world-meditation-day-being-observed-today