विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a)    25 मार्च     (b)    24 मार्च
(c)    22 मार्च    (d)    21  मार्च
उत्तर – (d)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 मार्च, 2025  को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस’ (World Down Syndrome Day) मनाया गया।
  • इस दिवस के लिए 21 क्रोमोसोमों (गुणसूत्रों) की त्रिज्या (ट्राइसोमी-Trisomy) की विशिष्टता को दर्शाने के लिए वर्ष के तीसरे महीने की 21 तारीख का चयन किया गया था, जिसके कारण डाउन सिंड्रोम होता है।
  • डाउन सिंड्रोम नाम, ब्रिटिश चिकित्सक जॉन लैंगडन डाउन के नाम पर पड़ा जिन्होंने इस सिंड्रोम (चिकित्सीय स्थिति) के बारे में सबसे पहले वर्ष 1866 में पता लगाया था।
  • दिसंबर 2011 में सयुंक्त राष्ट्र  महासभा ने प्रतिवर्ष 21 मार्च को इस  दिवस को  मनाने की घोषणा की थी 
  • डाउन सिंड्रोम की अनुमानित घटना दुनिया भर में 1,000 में से 1 से लेकर 1,100 जीवित जन्मों में से 1 के बीच है। 
  • हर साल, लगभग 3,000 से 5,000 बच्चे इस गुणसूत्र विकार के साथ पैदा होते हैं।
  • इस दिवस के अवसर पर  डाउन सिंड्रोम इंटरनेशनल नेटवर्क ने  संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में  14वें विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस सम्मेलन की मेजबानी की।
  • डाउन सिंड्रोम क्या है?
  • डाउन सिंड्रोम एक आनुवांशिक विकार है, जो कि क्रोमोसोम-21 में एक अतिरिक्त क्रोमोसोम के जुड़ने की उपस्थिति के कारण होता है।
  • अधिकांश लोगों की सभी कोशिकाओं में 46 गुणसूत्र होते हैं, लेकिन डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लोगों में उनके 47 गुणसूत्र होते हैं और इसके कारण वे अलग दिखते हैं तथा अलग तरीके से सीखते हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worlddownsyndromeday.org

https://ds-int.org/world-down-syndrome-day-2025/