विश्व जल दिवस

प्रश्न-22 मार्च‚ 2022 को ‘विश्व जल दिवस’‚ मनाया गया। वर्ष 2022 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या है?
(a) जल और जलवायु परिवर्तन
(b) वैल्युइंग वाटर
(c) सतत भविष्य के लिए जल
(d) भूजल-अदृश्य को दृश्य बनाना
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 मार्च‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व जल दिवस’ (World Water Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय-‘‘भूजल-अदृश्य को दृश्य बनाना’’ (Ground Water : Making the Invisible Visible)।
  • उद्देश्य-जल संकट से निपटने हेतु लोगों को जागरूक करना।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण एवं विकास के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) में इस दिवस को मनाने की पहल की गई।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1992 में प्रतिवर्ष 22 मार्च को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/water-day

https://www.worldwaterday.org/