प्रश्न – ‘विश्व गौरैया दिवस’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 20 मार्च‚ 2025 को विश्व भर में ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया गया।
2. गौरैया हरियाणा का राजकीय पक्षी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 मार्च, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व गौरैया दिवस’ (World Sparrow Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय – ‘आई लव स्पैरो’ (I Love Sparrow)।
- उद्देश्य – संपूर्ण विश्व में गौरैया के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना।
- ध्यातव्य है कि गौरैया का जंतु-वैज्ञानिक नाम पासर डोमेस्टिकस (Passer Domesticus) है।
- इस दिवस की शुरुआत “नेचर फॉरएवर” नामक एक पक्षी संरक्षण संगठन द्वारा वर्ष 2010 में की गई थी।
- इसका उद्देश्य गौरैया की घटती आबादी के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
- यह आयोजन 50 से अधिक देशों में फैल चुका है।
- यह भारत के केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली और बिहार राज्य की राजकीय पक्षी है।
- हरियाणा का राजकीय ‘Black Francolin’ पक्षी है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2025/mar/doc2025318522201.pdf
https://www.natureforever.org/wildlife-conservation/world-sparrow-day