विश्व खाद्य पुरस्कार‚ 2022

प्रश्न-विश्व खाद्य पुरस्कार‚ 2022 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 5 मई‚ 2022 को यह पुरसकार नासा की सीनियर रिसर्च वैज्ञानिक डॉ. सिंथिया रोसेनज्वेग को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
(ii) इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1986 में हुई थी।
(iii) पहला विश्व खाद्य पुरस्कार वर्ष 1987 में भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को प्रदान किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 मई‚ 2022 को विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा अमेरिकी जलवायु विज्ञानी‚ कृषि विज्ञानी एवं नासा की सीनियर रिसर्च वैज्ञानिक डॉ. सिंथिया रोसेनज्वेग को वर्ष 2022 के प्रतिष्ठित ‘विश्व खाद्य पुरस्कार (World Food Prize), 2022 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • उनको विश्व भर में खाद्य उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के मॉडलिंग में उनके अग्रणी कार्य के लिए इस पुरस्कार हेतु नामित किया गया है।
  • यह एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जिसे ‘खाद्य और कृषि के लिए नोबेल पुरस्कार’ के रूप में माना जाता है।
  • इसका उद्देश्य मिशन नवाचारों को बढ़ावा देना और सभी के लिए भोजन की गुणवत्ता‚ यात्रा और उपलब्धता में निरंतर वृद्धि के लिए कार्रवाई को प्रेरित करना है।
  • यह पुरसकार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है‚ जिन्होंने भुखमरी को कम करने एवं वैश्विक खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
  • इस पुरस्कार के तहत 2,50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार प्रदान की जाती है।
  • इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1986 में विश्व हरित क्रांति के सूत्रधार एवं नोबेलशांति पुरस्कार विजेता (वर्ष 1970) डॉ. नॉर्मन बोरलाग द्वारा की गई थी।
  • प्रथम विश्व खाद्य पुरस्कार वर्ष 1987 में भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को प्रदान किया गया था।
  • वर्ष 2021 का यह पुरस्कार भारतीय मूल की प्रसिद्ध पोषण वैज्ञानिक डॉ. शकुंतला हरकसिंक थिलस्टेड को प्रदान किया गया था।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldfoodprize.org/index.cfm/87428/48752/2022_world_food_prize_awarded_to_nasa_climate_scientist