विश्व कैंसर दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व कैंसर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 1 फरवरी (b) 31 जनवरी
(c) 3 फरवरी (d) 4 फरवरी
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 फरवरी‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-कैंसर के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और रोग के बारे में जल्दी पता लगाना तथा कैंसर के उपचार पर ध्यान केंद्रित कर पूरी दुनिया को एक साथ इसके खिलाफ एक जुट करना।
  • वर्ष 2025-2027 में इस दिवस की थीम – “United by Unique” है।
  • यह दिवस विश्व कैंसर घोषणा के लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • UICC की स्थापना वर्ष 1933 में हुई थी।
  • यह संपूर्ण विश्व में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने और चिकित्सा अनुसंधान में सहायता एवं मरीजों के हितों का ध्यान रखने वाला एक संगठन है।
  • WHO के अनुसार‚ विश्व स्तर पर कैंसर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में “फेफड़ों के कैंसर का उपचार और उपशामक देखभाल: साक्ष्य-आधारित दिशानिर्देश” नामक दस्तावेज़ का औपचारिक रूप से विमोचन किया।
  • इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य देशभर में फेफड़ों के कैंसर के रोगियों के निदान, उपचार और उपशामक देखभाल के लिए एक मानकीकृत, साक्ष्य-आधारित ढांचा प्रदान करना है

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldcancerday.org

https://www.uicc.org/news-and-updates/events/world-cancer-day-2026

https://www.uicc.org/who-we-are/about-uicc/history-uicc