विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची‚ 2024

प्रश्न – दिसंबर, 2024 में फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची‚ 2024 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इस सूची में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
2. सूची में भारत की 5 महिलाओं को शामिल किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • दिसंबर, 2024 में अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ द्वारा विश्व की 100 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची‚ 2024 जारी की गयी
  • इस सूची में शामिल शीर्ष 3 हस्तियां हैं:
  1. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, उर्सुला वॉन डेर लेयेन
    2.यूरोपीय केंद्रीय बैंक की अध्यक्ष, क्रिस्टीन लगार्ड
  2. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी
  3. मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति, क्लाउडिया शिनबाम
  4. जी.एम. की सीईओ मैरी बारा
  • सूची में शामिल 3 भारतीय महिलाएं-
  1. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण‚ (28वां स्थान)
  2. एचसीएल टेक की अध्यक्ष, रोशनी नाडर मल्होत्रा (81वां स्थान)
  3. बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष, किरण मजूमदार शॉ (82वां स्थान)।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.forbes.com/lists/power-women/

https://www.forbes.com/sites/forbespr/2024/12/11/forbes-unveils-its-21st-annual-ranking-of-the-worlds-most-powerful-women/