विश्व का सबसे लंबा स्पेंशन फुटब्रिज

प्रश्न-13 मई‚ 2022 को विश्व का सबसे लंबा सस्पेंशन फुटब्रिज ‘स्काई ब्रिज 721’ जनता के लिए खोला गया। यह फुटब्रिज किस देश में स्थित है?
(a) अर्जेंटीना
(b) पुर्तगाल
(c) चेक गणराज्य
(d) इटली
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 मई‚ 2022 को चेक गणराज्य में निर्मित विश्व का सबसे लंबा सस्पेंशन फुटब्रिज जनता के लिए खोला गया।
  • इस ब्रिज का नाम ‘स्काई ब्रिज 721’ है।

स्काई ब्रिज 721

  • यह पुल (ब्रिज) 721 मीटर (2,365 फीट) लंबा है।
  • यह समुद्रतल से 3,610 फीट (1,116 मीटर) की ऊंचाई पर बना है।
  • इसकी चौड़ाई 1.2 मीटर है।
  • इसकी निर्माण लागत राशि लगभग 200 मिलियन चेक क्राउन (लगभग 65 करोड़ रुपये) है।
  • 2 वर्ष में बनकर तैयार हुआ यह ब्रिज दो पर्वत चोटियों को जोड़ता है।
  • यह फुटब्रिज जमीन से 95 मीटर ऊपर बनाया गया है।
  • पुल पर आने वालों के लिए वन-वे वॉक होगा।
  • यह डोलनी मोरवा पर्वत रिसॉर्ट के पास स्थित है।
  • यह ब्रिज नेपाल के बगलुंग पर्वत फुटब्रिज से 154 मीटर लंबा है‚ जो वर्तमान में सबसे लंबे सस्पेंशन फुटब्रिज के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
  • चेक गणराज्य की राजधानी प्राग से लगभग 2.5 घंटे में इस ब्रिज के पास पहुंचा जा सकता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://edition.cnn.com/travel/article/worlds-longest-suspension-footbridge-czech-republic/index.html