प्रश्न-‘विश्व कछुआ दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 20 मई
(b) 23 मई
(c) 18 मई
(d) 25 मई
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 23 मई‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व कछुआ दिवस’ (World Turtle Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय-(Theme)-‘SHELLEE BRATE’।
- यह दिवस अमेरिकन टॉरटॉयज रेस्क्यू (गैर-लाभकारी संगठन) द्वारा स्थापित किया गया था।
- उद्देश्य-कछुओं की दुर्लभ प्रजातियों को लुप्त होने से बचाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना।
- कछुओं की प्रजाति विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों में से एक मानी जाती है।
- जीव-वैज्ञानिकों के अनुसार‚ कछुए इतने लंबे समय तक सिर्फ इसलिए स्वयं को बचा सके‚ क्योंकि उनका कवच उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है।
- अंटार्कटिका को छोड़कर ये लगभग विश्व के सभी महाद्वीपों में पाए जाते हैं।
- बोग कछुए जो कि लंबाई में 4 इंच के होते हैं‚ सबसे छोटे कछुए होते हैं।
- लेदरबैक सी कछुए (वजन लगभग 1500 पाउंड) सभी कछुओं में सबसे बड़ा होता है।
- भारत में असम राज्य के दीमा हसाओ में स्थित हेजोंग झील (जिसे कछुआ झील के नाम से जाना जाता है) में लगभग 400-500 कछुए निवास करते हैं।
- इसके अलावा‚ इस झील में हिल टेर्रपिन्स प्रजाति के दुर्लभ कछुए भी पाए जाते हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…