प्रश्न – प्रतिवर्ष विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 12 फरवरी (b) 11 फरवरी
(c) 8 फरवरी (d) 13 फरवरी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- प्रतिवर्ष 13 फरवरी को विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस (WORLD ANEMIA AWARENESS DAY) मनाया जाता है
- इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को शरीर में खून की कमी (एनीमिया) और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
- 13 फरवरी को ही यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि हीमोग्लोबिन का आदर्श स्तर 13 (g/dL) माना जाता है, जो बेहतर स्वास्थ्य का प्रतीक है।
- एनीमिया ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, जिससे अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती।
- इसका सबसे बड़ा कारण आयरन की कमी है।
- इसके अलावा विटामिन B12, फोलिक एसिड की कमी और खराब खान-पान भी इसके मुख्य कारण हैं।
- शरीर में लगातार थकान रहना, कमजोरी महसूस होना, सांस फूलना, चक्कर आना और त्वचा का पीला पड़ना इसके शुरुआती लक्षण हैं।
- भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, चना, खजूर, अनार और विटामिन-सी युक्त फलों को शामिल करके इससे बचा जा सकता है।
- भारत सरकार ‘एनीमिया मुक्त भारत’ (AMB) अभियान के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां प्रदान करती है।
- एनीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज और रोकथाम दोनों संभव हैं।
- समय पर हीमोग्लोबिन की जांच और सही खान-पान से इसे आसानी से हराया जा सकता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://worldanemiaawareness.com/about-world-anemia-awareness-day/
