प्रश्न – विश्व एथलेटिक्स रोड रनिंग चैंपियनशिप, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
- इसका आयोजन 19–20 सितंबर, 2026 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में किया गया।
- पुरुष हाफ मैराथन में स्वीडन के एंड्रियास आल्मग्रेन ने यूरोपीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।
- केन्या की एग्नेस न्गेटिच ने महिला हाफ मैराथन में नया महिला-एकल विश्व रिकॉर्ड बनाया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19–20 सितंबर, 2026 को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में विश्व एथलेटिक्स रोड रनिंग चैंपियनशिप, 2026 का दूसरा संस्करण आयोजित हुआ।
- इसका आयोजन एथलेटिक्स की अंतरराष्ट्रीय शासी संस्था विश्व एथलेटिक्स (World Athletics) के तत्वावधान में हुआ।
- इसका उद्घाटन संस्करण वर्ष 2023 में रीगा, लातविया में आयोजित किया गया था।
- वर्ष 2025 में सैन डिएगो, अमेरिका में प्रस्तावित प्रतियोगिता रद्द कर दी गई थी।
- इसलिए 2023 के बाद अगला संस्करण 2026 में आयोजित हुआ।
- चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में निम्नलिखित तीन व्यक्तिगत स्पर्धाएँ आयोजित की गईं -रोड माइल, 5 किलोमीटर रोड रेस और हाफ मैराथन।
- इस प्रकार प्रतियोगिता में कुल छह व्यक्तिगत विश्व खिताब प्रदान किए गए।
- विशिष्ट एथलीटों की प्रतियोगिताओं के साथ सामान्य धावकों के लिए भी जनभागीदारी दौड़ आयोजित की गई।
- आधिकारिक अंतिम प्रविष्टि सूची के अनुसार, प्रतियोगिता में 85 सदस्य महासंघों के 496 एथलीटों के अतिरिक्त एथलीट रिफ्यूजी टीम के खिलाड़ियों को शामिल किया गया था।
- व्यक्तिगत स्पर्धाओं के पदक विजेता इस प्रकार रहे –
० रोड माइल – पुरुष वर्ग
.स्वर्ण—रॉबर्ट फार्केन, जर्मनी — 3:51.80
.रजत—यारेड नुगुसे, अमेरिका — 3:52.33
.कांस्य—रूबेन क्वेरिनजीन, लक्जमबर्ग — 3:52.77
० रोड माइल -महिला वर्ग
.स्वर्ण—अगाथे गिलेमो, फ्रांस — 4:22.74
.रजत—फ्रेवेनी हाइलू, इथियोपिया — 4:24.35
.कांस्य—मिरियम चेरोप, केन्या — 4:25.71 - अगाथे गिलेमो का 4:22.74 का प्रदर्शन वर्ष 2026 का विश्व-अग्रणी प्रदर्शन रहा।
० 5 किलोमीटर रोड रेस – पुरुष वर्ग
.स्वर्ण—डावित सियारे, इरिट्रिया — 12:56
.रजत—याकूब इंगेब्रिग्ट्सेन, नॉर्वे — 12:59
.कांस्य—सायमोन अमानुएल, इरिट्रिया — 13:00
० 5 किलोमीटर रोड रेस – महिला वर्ग
.स्वर्ण—लिकिना अमेबॉ, इथियोपिया — 14:41
.रजत—कैरोलिन गीतोंगा, केन्या — 14:48
.कांस्य—रोज डेविस, ऑस्ट्रेलिया — 14:50
- डावित सियारे ने 12 मिनट 56 सेकंड का इरिट्रिया का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए खिताब जीता।
- रोज डेविस का 14:50 का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई एवं ओशिनिया क्षेत्रीय रिकॉर्ड रहा।
० हाफ मैराथन – पुरुष वर्ग
.स्वर्ण—एंड्रियास आल्मग्रेन, स्वीडन — 58:06
.रजत—निकोलस किपकोरिर, केन्या — 58:11
.कांस्य—जोशुआ चेप्टेगेई, युगांडा — 58:26
० हाफ मैराथन – महिला वर्ग
.स्वर्ण—एग्नेस न्गेटिच, केन्या — 1:05:15
.रजत—वेरोनिका लोलेओ, केन्या — 1:06:05
.कांस्य—फ्लोरेंस नियॉनकुरु, रवांडा — 1:06:08 - स्वीडन के एंड्रियास आल्मग्रेन ने पुरुष हाफ मैराथन में 58 मिनट 06 सेकंड का नया यूरोपीय रिकॉर्ड बनाया।
- केन्या की एग्नेस न्गेटिच ने महिलाओं की अलग हाफ मैराथन दौड़ में 1 घंटा 05 मिनट 15 सेकंड का नया महिला-एकल विश्व रिकॉर्ड बनाया।
- उन्होंने केन्या की पेरेस जेपचिरचिर के वर्ष 2020 में बनाए गए 1:05:16 के पिछले रिकॉर्ड में एक सेकंड का सुधार किया।
- एग्नेस न्गेटिच ने वर्ष 2026 में विश्व क्रॉस कंट्री खिताब जीतने के बाद रोड हाफ मैराथन का विश्व खिताब भी अपने नाम किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…