विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 15 मार्च, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ मनाया गया।
2. इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय – ‘‘स्थायी जीवनशैली के लिए एक उचित बदलाव’’ है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 मार्च, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ (World Consumer Rights Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) था- ‘‘स्थायी जीवनशैली के लिए एक उचित बदलाव है।
  • उद्देश्य-उपभोक्ताओं के अधिकारों का सम्मान करना और बाजार में उनके शोषण को रोकना।
  • गौरतलब है कि 15 मार्च, 1962 को अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने सबसे पहले उपभोक्ता अधिकारों के मुद्दे को संबोधित किया था।
  • सर्वप्रथम 15 मार्च, 1983 को पहली बार यह दिवस मनाया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि भारत में प्रतिवर्ष 24 दिसंबर, को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत में इसी दिन वर्ष 1986 में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम अधिनियमित हुआ था।
  • वैश्वीकरण, प्रौद्योगिकी, ई-कॉमर्स बाजार आदि के नए युग में उपभोक्ता संरक्षण को नियंत्रित करने वाले ढांचे को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को निरस्त कर दिया गया और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 को अधिनियमित किया गया।
  • उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 में जिला, राज्य और केंद्रीय स्तरों पर तीन स्तरीय अर्ध-न्यायिक तंत्र का प्रावधान है
  • जिसे आमतौर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा और अनुचित व्यापार प्रथाओं से संबंधित विवादों सहित उपभोक्ता विवादों का सरल और त्वरित निवारण प्रदान करने के लिए ” उपभोक्ता आयोग” के रूप में जाना जाता है।
  • उपभोक्ता आयोगों को एक विशिष्ट प्रकृति की राहत देने और जहां भी उचित हो, उपभोक्ताओं को मुआवजा देने का अधिकार है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/specificdocs/documents/2025/mar/doc2025314520301.pdf