प्रश्न – जनवरी‚ 2025 में जारी विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं‚ 2025 रिपोर्ट से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
1.यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी की गई है ।
2.इसके अनुसार‚ वर्ष 2025 में वैश्विक विकास दर 2.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 जनवरी‚ 2025 को संयुक्त राष्ट्र ने ‘विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं‚ (World Economic Situation and Prospects), 2025 रिपोर्ट जारी की।
- इस रिपोर्ट के अनुसार‚ वैश्विक विकास दर वर्ष 2024 में 2.8 प्रतिशत आकलित की गई।
- इसके वर्ष 2025 में 2.8 प्रतिशत तथा वर्ष 2026 में 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- विकसित अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर वर्ष 2024 में 1.7 प्रतिशत आकलित की गई।
- इसके वर्ष 2025 में 1.6 प्रतिशत तथा 2026 में 1.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- जिसमें यूएसए‚ जापान और यूरोपियन यूनियन की जीडीपी वृद्धि वर्ष 2025 में क्रमश: 1.9 प्रतिशत‚ 1.0 प्रतिशत तथा 1.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- जबकि यूरो क्षेत्र तथा यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड की जीडीपी वृद्धि दर वर्ष 2025 में क्रमश: 1.1 प्रतिशत तथा 1.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- इसके अनुसार, विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर वर्ष 2024 में 4.1 प्रतिशत आकलित की गई।
- जिसके वर्ष 2025 में 4.3 प्रतिशत तथा वर्ष 2026 में 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- रिपोर्ट के अनुसार‚ वर्ष 2024 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत आकलित की गई।
- जिसके वर्ष 2025 में 6.6 तथा वर्ष 2026 में 6.7 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है।
- वहीं चीन की जीडीपी वृद्धि दर वर्ष 2024 में 4.9 प्रतिशत आकलित की गई है।
- जिसके वर्ष 2025 में 4.8 प्रतिशत तथा वर्ष 2026 में 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/development/desa/dpad/publication/world-economic-situation-and-prospects-2025/