प्रश्न – विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल, 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 8 – 15 मार्च, 2025 तक विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल, 2025 का आयोजन स्विट्ज़रलैंड में किया गया।
2. विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल, 2025 में भारतीय दल ने कुल 33 पदक (8 स्वर्ण, 18 रजत और 7 कांस्य) जीते।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 – 15 मार्च, 2025 तक विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल, 2025 का आयोजन तूरिन, इटली में किया गया।
- 8 वर्ष के बाद विशेष ओलंपिक शीतकालीन खेलों का यह 12वां संस्करण था।
- यह पहली बार था जब इटली ने विशेष ओलंपिक विश्व खेलों की मेजबानी की।
- इसमें 100 देशों के लगभग 1,500 एथलीटों ने आठ खेलों में भाग लिया।
- इस संस्करण में 30 खिलाड़ियों और 19 सहायक कर्मचारियों सहित कुल 49 सदस्यों ने टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल, 2025 में भारतीय दल ने कुल 33 पदक (8 स्वर्ण, 18 रजत और 7 कांस्य) जीते।
- अगला विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल मार्च, 2029 में स्विट्ज़रलैंड में आयोजित किया जाएगा।
- इसमें बौद्धिक विकलांगता वाले खिलाडी भाग लेते हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.specialolympics.org/what-we-do/games-and-competition/world-games