विद्यार्थी सहायहस्त योजना

प्रश्न – ‘विद्यार्थी सहायहस्त’ (Vidyarthi Sahayahasta) योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इसकी घोषणा कर्नाटक सरकार ने स्वतंत्रता दिवस, 2026 के अवसर पर की थी।
  2. इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 7.5% आरक्षण दिया जाएगा।
  3. प्रस्तावित आरक्षण क्षैतिज प्रकृति का होगा तथा कर्नाटक में पहले से विद्यमान 15% ग्रामीण आरक्षण के भीतर लागू किया जाएगा।
  4. योजना का लाभ केवल चिकित्सा और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपलब्ध होगा।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 3
    (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 2 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 15 अगस्त 2026 को कर्नाटक सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ग्रामीण सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ‘विद्यार्थी सहायहस्त’ (Vidyarthi Sahayahasta) योजना की घोषणा की।
  • इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 – 10 तक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु विशेष आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • पात्र विद्यार्थियों के लिए 7.5% क्षैतिज आरक्षण प्रस्तावित किया गया है।
  • यह कोई अतिरिक्त आरक्षण नहीं होगा, बल्कि कर्नाटक में पहले से उपलब्ध 15% ग्रामीण आरक्षण के भीतर उप-आरक्षण होगा।
  • इसका लाभ मुख्यतः चिकित्सा, इंजीनियरिंग तथा अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के समय मिलेगा।
  • इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण-शहरी शैक्षिक असमानता कम करना तथा संसाधन-वंचित सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा तक पहुँच बढ़ाना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://news.careers360.com/karnataka-announces-7-5-percent-reservation-rural-government-school-students-professional-courses-vidyarthi-sahayahastha-scheme

https://newsonair.gov.in/karnataka-cm-announces-measures-to-accelerate-states-development-on-independence-day/?utm_