प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ कब मनाया जाता है ?
(a) 6 फरवरी (b) 12 फरवरी
(c) 8 फरवरी (d) 11 फरवरी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 फरवरी, 2026 को विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of Women and Girls in Science) मनाया गया।
- इसका मुख्य विषय- “Synergizing AI, Social Science, STEM and Finance: Building Inclusive Futures for Women and Girls.” है
- उद्देश्य-विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समुदायों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महिलाओं और बालिकाओं की पहचान करना।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर, 2015 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
- क्या आप जानते हैं?
- वैश्विक स्तर पर, युवा महिलाएँ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में युवा पुरुषों की तुलना में अधिक आगे हैं—माध्यमिक शिक्षा पूर्ण करने के पाँच वर्षों के भीतर 46% महिलाएँ नामांकन कराती हैं, जबकि पुरुषों में यह आँकड़ा 40% है। फिर भी, विज्ञान स्नातकों में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 35% है।
- विश्व स्तर पर वैज्ञानिक अनुसंधान में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अब भी कम है। वर्ष 2022 में केवल 31.1% शोधकर्ता महिलाएँ थीं, जो इस क्षेत्र में जारी लैंगिक असमानता को दर्शाता है।
- क्वांटम क्षेत्र में नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों में 2% से भी कम महिलाएँ हैं—अर्थात् हर 54 आवेदकों में केवल एक महिला। इसके अतिरिक्त, लगभग 80% क्वांटम कंपनियों में कोई वरिष्ठ महिला नेतृत्वकर्ता नहीं है।
- जल-संबंधी विषयों पर प्रकाशित हजारों वैज्ञानिक लेखों में से 100 से भी कम लेख ऐसे थे जिनमें लैंगिकता या महिलाओं तथा जलविज्ञान (हाइड्रोलॉजी) दोनों का उल्लेख किया गया हो।
- वर्ष 2022 में जलविज्ञान की शीर्ष 21 पत्रिकाओं में से 9 पत्रिकाओं ने लैंगिक संदर्भ वाला एक भी लेख प्रकाशित नहीं किया, जबकि शेष ने केवल 1 से 14 लेख प्रकाशित किए।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/women-and-girls-in-science-day