विजय हजारे ट्रॉफी‚ 2025-26

प्रश्न – 18 जनवरी, 2026 को संपन्न विजय हजारे ट्रॉफी‚ 2025-26 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही है?
(a) 18 जनवरी, 2026 को विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच फाइनल मुकाबला धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम‚ हिमाचल प्रदेश में खेला गया।
(b) फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रन से पराजित कर खिताब जीत लिया।
(c) फाइनल में 128 रन की पारी खेलने वाले विदर्भ के बल्लेबाज अथर्व तायडे को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
(d) इस प्रतिष्ठित घरेलू प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन (814 रन) विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाडे ने बनाए।
उत्तर – (a)

  • 24 दिसंबर, 2025 – 18 जनवरी, 2026 तक भारत का लिस्ट-‘ए’ क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025 -26 को भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किया गया।
  • इसमें रणजी ट्रॉफी की सभी 38 टीमों ने भाग लिया ।
  • 18 जनवरी, 2026 को विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच फाइनल मुकाबला बंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड में में खेला गया।
  • फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रन से पराजित कर खिताब जीत लिया।
  • विदर्भ ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीता है।
  • प्लेयर ऑफ़ द सीरीज विदर्भ के अमन मोखाडे चुने गए।
  • फाइनल में विदर्भ ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए।
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र ने 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 279 रन बनाए।
  • फाइनल में 128 रन की पारी खेलने वाले विदर्भ के बल्लेबाज अथर्व तायडे को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
  • सौराष्ट्र के कप्तान हार्विक देसाई और विदर्भ के कप्तान हर्ष दुबे थे।
  • इस प्रतिष्ठित घरेलू प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन (814 रन) विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाडे ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट (25 विकेट) सौराष्ट्र के गेंदबाज अंकुर पंवार ने लिए।
  • प्रतियोगिता में विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाडे ने सर्वाधिक शतक (10 मैचों में 5 शतक) बनाए।
  • सबसे बड़ी जीत बिहार ने अरूणाचल प्रदेश को 397 रनों से पराजित कर हासिल की।
  • सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (212 रन) ओडिशा के युवा बल्लेबाज स्वास्तिक सामल ने सौराष्ट्र के खिलाफ बंगलुरु में बनाया।
  • सबसे ज़्यादा छक्के (28 छक्के) कर्नाटक के विष्णु विनोद ने लगाए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/series/vijay-hazare-trophy-2025-26-1492383/match-schedule-fixtures-and-results

https://www.cricbuzz.com/cricket-series/10366/vijay-hazare-trophy-elite-2025-26/matches

https://www.bcci.tv/domestic/318/vijay-hazare-trophy-elite

https://www.thehindu.com/sport/cricket/vijay-hazare-trophy-vidarbha-defeats-holder-karnataka-by-6-wickets-to-reach-final/article70512934.ece