प्रश्न-20 अप्रैल‚ 2022 को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक द्वारा वर्ष 2022 संस्करण के विजेताओं की घोषणा की गई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इंग्लैंड के जो रूट को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है।
(b) ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुनी गई हैं।
(c) पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना गया है।
(d) वर्ष के सर्वश्रेष्ठ चुने गए 5 क्रिकेटरों में भारत के रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 20 अप्रैल‚ 2022 को विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक द्वारा वर्ष 2022 संस्करण के विजेताओं की घोषणा की गई।
- न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे पदार्पण टेस्ट मैच में इंग्लैंड में दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
- विजडन क्रिकेटर अलमानैक (क्रिकेट की बाइबिल) क्रिकेट की एक संदर्भ पुस्तक है‚ जिसे यूनाइटेड किंगडम में प्रतिवर्ष प्रकाशित किया जाता है।
- इसे विश्व की सबसे प्रसिद्ध खेल संदर्भ पुस्तक माना जाता है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…