प्रश्न-‘विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 1 अप्रैल
(b) 6 अप्रैल
(c) 4 अप्रैल
(d) 3 अप्रैल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 6 अप्रैल, 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस’ (International Day of Sport for Development and Peace) मनाया गया।
- मुख्य विषय-“सभी के लिए एक सतत और शांति पूर्ण भविष्य सुरक्षित करना खेल का योगदान”(Securing a Sustainable and Peaceful future for all: The Contribution of sport).
- इस दिवस का उद्देश्य समाज में खेल की भूमिका एवं योगदान को बढ़ावा देना है।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 अगस्त, 2013 को प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
- ज्ञातव्य है कि 6 अप्रैल, 1896 को एथेंस (ग्रीस) में प्रथम आधुनिक ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया गया था।
- वर्ष 1978 में यूनेस्को ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा को ‘सभी के लिए मौलिक अधिकार’ के रूप में वर्णित किया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…