प्रश्न – अप्रैल, 2025 में विकसित भारत युवा संसद, 2025 का आयोजन कहां किया गया?
(a) लखनऊ (b) नई दिल्ली
(c) इंदौर (d) गांधीनगर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1-3 अप्रैल, 2025 में विकसित भारत युवा संसद,2025 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया
- यह आयोजन पारंपरिक युवा संसद का नया रूप है, जो युवाओं को राजनीति और सार्वजनिक नीति से जोड़ने तथा शासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक शक्तिशाली मंच के रूप में कार्य करता है।
- विकसित भारत युवा संसद को तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया है:
- जिला नोडल राउंड:
• एक राष्ट्र, एक चुनाव पर चर्चा 300 जिला केन्द्रों पर आयोजित विस्तृत संवादों के माध्यम से प्रत्येक शहर और गांव तक पहुंची।
• अर्हता प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को एक मिनट का वीडियो अपलोड करना था जिसमें इस प्रश्न का उत्तर दिया गया था: “विकसित भारत का आपके लिए क्या अर्थ है?” - राज्य स्तरीय दौर:
• 17 से अधिक राज्य विधानसभाओं और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में आयोजित ये दौर युवाओं और शासन के बीच की खाई को पाटने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुए।
• सत्रों की अध्यक्षता राज्य विधानसभा अध्यक्षों और राज्यपालों द्वारा की गई, जिससे युवा चर्चाओं को विश्वसनीयता और महत्व मिला।
• प्रत्येक राज्य/संघ राज्य क्षेत्र से शीर्ष 3 अभ्यर्थियों (कुल 108 युवा) को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिए चुना गया है।
• प्रतिभागी उच्च स्तरीय चर्चाओं और गतिविधियों में भाग लेंगे, जिनमें शामिल हैं:
(i) प्रश्नकाल : एक राष्ट्र, एक चुनाव और विकसित भारत पर केंद्रित, प्रस्ताव के साथ समापन।
(ii) मास्टरक्लास : वरिष्ठ संसद सदस्य द्वारा संचालित, युवाओं को आवश्यक भाषण कला और नेतृत्व कौशल में समर्थ बनाना।
(iii) संसदीय अनुभव : शासन व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से समझने के लिए लोक सभा और राज्य सभा के सत्रों में भाग लेना।
(iv) प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा : भारत की राजनीतिक यात्रा और नेतृत्व की कहानियों की जानकारी प्रदान करना।
(v) पुरस्कार समारोह : 3 अप्रैल, 2025 को विकसित भारत युवा संसद पुरस्कार और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किए गये ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…