विकसित भारत युवा नेता संवाद, 2025

प्रश्न – विकसित भारत युवा नेता संवाद, 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.10-12 जनवरी, 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में इसका आयोजन किया गया
2.यह आयोजन राष्ट्रीय युवा महोत्सव का एक नया रूप है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10-12 जनवरी, 2025 तक विकसित भारत युवा नेता संवाद, 2025 भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया गया
  • केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के नेतृत्व में युवा मामले विभाग द्वारा इसे आयोजित किया गया
  • यह आयोजन राष्ट्रीय युवा महोत्सव का एक नया रूप है।
  • इसका उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के लिए अभिनव समाधान प्रस्तुत करने के लिए एक अनूठा मंच उपलब्ध कराना है।
  • इसके माध्यम से युवा नेताओं को नीति निर्माताओं, राष्ट्रीय और वैश्विक हस्तियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा, साथ ही उनके विचार देश के भविष्य को आकार देने में योगदान देंगे।
  • इसमें देश भर के युवा नेताओं ने विकसित भारत के अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया है, जिसमें लगभग 30 लाख युवा शामिल हुए हैं।
  • इसके अलावा, 11-12 जनवरी, 2025 को, विकसित भारत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
  • इसमें शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और संस्कृति में अवसरों के साथ प्रतिभागियों को जोड़ने के लिए इंटरैक्टिव (संवादात्मक) अनुभव प्रदान किया गया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2092368