प्रश्न – विकसित कृषि संकल्प अभियान से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- यह अभियान 29 मई से 12 जून,2025 तक देशव्यापी स्तर पर आयोजित किया जाएगा
- इस राष्ट्रव्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत 29 मई,2025 को ओडिशा के पुरी से की जाएगी
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) 1 तथा 2 दोनों
(c) केवल 2 (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 मई से 12 जून,2025 तक देशव्यापी स्तर पर विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा
- इस राष्ट्रव्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत 29 मई,2025 को ओडिशा के पुरी से की जाएगी
- यह अभियान 700 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाएगा।
- इस अभियान का उद्देश्य देश भर के 1.5 करोड़ (15 मिलियन) किसानों तक पहुंचना और उनसे सीधे संवाद करना है।
- इस अभियान में 731 केवीके, 113 भाकृअनुप संस्थान, राज्य स्तरीय विभाग तथा कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन के अधिकारी तथा नवोन्मेषी किसान शामिल होंगे।
- इसमें प्रत्येक जिले के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, मछली पालन आदि विभागों के अधिकारी, वैज्ञानिक एवं नवोन्मेषी किसान भी शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
