वाल्टेयर मंडल

प्रश्न – 7 फरवरी, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमण्डल के निर्णय के बाद, वाल्टेयर डिवीजन के किस हिस्से को दक्षिण तट रेलवे के तहत रखा जाएगा?
(a) कुट्टवलासा-बाचेली
(b) पारलाखेमुंडी-गुनपुर
(c) पालासा, विषाखापत्तनम, दुव्वाडा आदि क्षेत्रों के बीच स्थित
(d) सिंगापुर रोड-कोरापुट जंक्शन
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 फ़रवरी, 2025 को केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने विषाखापत्तनम में प्रस्तावित दक्षिण तट रेलवे क्षेत्राधिकार के तहत वाल्टेयर मंडल के पुनरीक्षण पर स्वीकृति प्रदान कर दी है
  • मंडल को विभाजित रूप में बनाए रखने और इसका नाम बदलकर विशाखापत्तनम मंडल करने के 28 फरवरी, 2019 के मंत्रिमण्डल के पूर्व निर्णय में आंशिक संशोधन किया गया है।
  • वाल्टेयर डिवीजन के एक हिस्से को दक्षिण तट रेलवे के तहत रखा जाएगा, जिसे अब विषाखापत्तनम डिवीजन के नाम से जाना जाएगा।
  • इसमें उन क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा जो पालासा, विषाखापत्तनम, दुव्वाडा, कुनेरू, विजयनगरम, नऊपदा जंक्शन, पारलाखेमुंडी, बोब्बिली जंक्शन, सालूर, सिम्हाचलम नॉर्थ, दुव्वाडा बायपास, वालदापुडी, दुव्वाडा, विषाखापत्तनम स्टील प्लांट, जग्गयपालम आदि के बीच स्थित हैं (लगभग 410 किमी)।
  • वाल्टेयर डिवीजन का दूसरा हिस्सा जिसमें कुट्टवलासा-बाचेली, कुनेरू-थेरुवली जंक्शन, सिंगापुर रोड-कोरापुट जंक्शन, पारलाखेमुंडी-गुनपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं (लगभग 680 किमी), को एक नए डिवीजन में बदला जाएगा।
  • इसका मुख्यालय रायगढ़ा में होगा और इसे पूर्वी तट रेलवे के तहत रखा जाएगा।
  • “वाल्टेयर” नाम को औपनिवेशिक धरोहर के रूप में देखा गया है, और इसे बदलने की आवश्यकता महसूस की गई।
  • इसलिए, यह डिवीजन अब विषाखापत्तनम डिवीजन के रूप में पुन: नामित किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2100853

https://www.newindianexpress.com/states/andhra-pradesh/2025/Feb/06/railway-board-retains-waltair-division-as-visakhapatnam-division-restructuring-south-coast-railway-zone