प्रश्न – वांडा डायमंड लीग फाइनल, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजि —
- इसका आयोजन ब्रुसेल्स के किंग बौदुइन स्टेडियम में 50वें एलियांज मेमोरियल वैन डैम के अंतर्गत किया गया।
- श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे पुरुष भाला फेंक में डायमंड ट्रॉफी जीतने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बने।
- चीन की यान ज़ियी ने महिला भाला फेंक में 68.42 मीटर का मीट रिकॉर्ड बनाया और वे डायमंड ट्रॉफी जीतने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बनीं।
- अमेरिका की ऑड्रे वेरो ने महिला 800 मीटर में 1 मिनट 54.75 सेकंड का मीट रिकॉर्ड बनाया।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) 1, 2 और 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 और 5 सितंबर, 2026 को वांडा डायमंड लीग फाइनल, 2026 का आयोजन बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स स्थित किंग बौदुइन स्टेडियम में किया गया।
- यह प्रतियोगिता 50वें एलियांज मेमोरियल वैन डैम के अंतर्गत आयोजित हुई।
- ब्रुसेल्स में आयोजित दो दिवसीय फाइनल में पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 32 स्पर्धाओं के विजेताओं को डायमंड लीग चैंपियन घोषित कर डायमंड ट्रॉफी प्रदान की गई।
- इनमें से 21 खिलाड़ियों ने पहली बार यह खिताब जीता।
- पुरुष भाला फेंक में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 89.04 मीटर के प्रदर्शन के साथ खिताब जीता।
- वे डायमंड ट्रॉफी जीतने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बने।
- इसी प्रकार सेनेगल की सैली सार ने महिला त्रिकूद में 14.96 मीटर की छलांग लगाकर अपने देश को पहला डायमंड लीग खिताब दिलाया।
- चीन की 18 वर्षीय यान ज़ियी ने महिला भाला फेंक में 68.42 मीटर के मीट रिकॉर्ड के साथ जीत दर्ज की।
- 18 वर्ष, 3 माह और 13 दिन की आयु में वे डायमंड ट्रॉफी जीतने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी तथा समग्र रूप से दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं।
- फाइनल के पहले दिन अमेरिका की चेज जैक्सन ने महिला गोला फेंक में 21.14 मीटर और बोत्सवाना के बुसांग कोलेन केबिनात्शिपी ने पुरुष 400 मीटर में 43.40 सेकंड का नया डायमंड लीग रिकॉर्ड बनाया।
- जमैका के राजिंद्र कैंपबेल ने पुरुष गोला फेंक में 23.08 मीटर का विश्व अग्रणी प्रदर्शन किया, जबकि बहरीन के बिरहानु बालेव ने पुरुष 5000 मीटर में 12 मिनट 45.70 सेकंड का नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किया।
- अन्य प्रमुख विजेताओं में पुरुष 100 मीटर में जमैका के ओब्लिक सेविल, पुरुष 200 मीटर में अमेरिका के केनेथ बेडनारेक, पुरुष 800 मीटर में केन्या के इमैनुएल वान्योनी, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में ब्राजील के एलिसन डॉस सैंटोस तथा पुरुष पोल वॉल्ट में ग्रीस के इमैनुइल करालिस शामिल रहे।
- महिला वर्ग में 100 मीटर का खिताब जमैका की टीना क्लेटन, 200 मीटर का खिताब सेंट लूसिया की जूलियन अल्फ्रेड, 400 मीटर का खिताब डोमिनिकन गणराज्य की मैरिलेडी पॉलिनो, 800 मीटर का खिताब स्विट्जरलैंड की ऑड्रे वेरो और 100 मीटर बाधा दौड़ का खिताब अमेरिका की मसाई रसेल ने जीता।
- अमेरिका की ऑड्रे वेरो ने महिला 800 मीटर में 1 मिनट 54.75 सेकंड का मीट रिकॉर्ड बनाया।
- वहीं स्वीडन के स्टार पोल वॉल्ट खिलाड़ी मोंडो डुप्लांटिस पैर में जकड़न के कारण फाइनल शुरू होने से पहले प्रतियोगिता से हट गए।
- जमैका के ताजय गेल ने 8.46 मीटर के साथ पुरुष लंबी कूद, जबकि इटली के एंडी डियाज़ हर्नांडेज़ ने 17.74 मीटर के साथ पुरुष त्रिकूद का खिताब जीता।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://khelnow.com/athletics/diamond-league-final-2026-where-to-watch-202609