वर्ष 2026-2029 के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की पश्चिम और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय परिषद का सदस्य

प्रश्न – अक्टूबर, 2025 में भारत से किसे वर्ष 2026-2029 के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की दक्षिण और पूर्वी एशिया क्षेत्र से क्षेत्रीय पार्षद चुना गया है ?
(a) रोशनी अधिकारी पाठक
(b) लीमा रोज़लिंड
(c) जया ठाकुर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अक्टूबर, 2025 में भारत से लीमा रोज़लिंड को वर्ष 2026-2029 के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की दक्षिण और पूर्वी एशिया क्षेत्र से क्षेत्रीय पार्षद चुना गया है
  • दक्षिण और पूर्वी एशिया क्षेत्र से चुने गए अन्य तीन IUCN क्षेत्रीय पार्षद जापान से अत्सुहिरो योशिनाका, चीन से यिनफ़ेंग गुआ और मलेशिया से अमरान हमज़ा हैं।
  • जबकि नेपाल फोरम ऑफ एनवायरनमेंट जर्नलिस्ट्स (NEFEJ) की पूर्व अध्यक्ष रोशनी अधिकारी पाठक को 2026-2029 के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की पश्चिम और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है।
  • ये चुनाव अबू धाबी में आयोजित IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 के दौरान हुए।
  • 9-15 अक्टूबर, 2025 के मध्य अबू धाबी में आयोजित IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस के दौरान, पाँच क्षेत्रीय परिषद पदों के लिए भारत, चीन, पाकिस्तान, मलेशिया, जापान और नेपाल के सात उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।
  • कांग्रेस ने वर्ष 2026-2029 के कार्यकाल के लिए नए नेतृत्व और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का चुनाव किया है।
  • संयुक्त अरब अमीरात के राजन खलीफा अल मुबारक को वर्ष 2026-2029 के कार्यकाल के लिए IUCN के अध्यक्ष के रूप में पुनः चुना गया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/roshani-adhikari-pathak-elected-iucn-regional-council-member-for-west-and-south-asia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *