प्रश्न – 1 मई ,2025 को कौन वर्ष 2025-26 के लिए किसे प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
(a) राजीव प्रताप रूडी (b) संजय जायसवाल
(c) अवधेश प्रसाद (d) कल्याण बनर्जी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 मई, 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
- यद्यपि कि 30 सदस्यीय इस समिति का कार्यकाल 30 अप्रैल,2026 तक रहेगा ।
- इस समिति में लोकसभा सांसदों- भारतीय जनता पार्टी के पी पी चौधरी और राजीव प्रताप रूडी, कांग्रेस पार्टी के दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा, समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद, तृणमूल कॉंग्रेस के कल्याण बनर्जी, डीएमके के दयानिधि मारन और शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अरविंद सावंत आदि शामिल हैं।
- प्राक्कलन समिति के बारे में-
- भारत की संसद की एक महत्त्वपूर्ण स्थायी समिति है, जो सरकार के व्यय अनुमानों (Demands for Grants) की समीक्षा करती है
- गठन और संरचना
• स्थापना वर्ष: 1950
• कुल सदस्य: 30 सदस्य केवल लोकसभा से लिए जाते हैं।
• राज्यसभा के सदस्य नहीं होते।
• चयन प्रक्रिया: आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति (Proportional Representation) द्वारा लोकसभा के अध्यक्ष द्वारा नामित।
• कार्यकाल: 1 वर्ष - प्रमुख उद्देश्य / कार्य
• विभिन्न मंत्रालयों के वित्तीय अनुमान (Demands for Grants) की जाँच करना।
• सरकार द्वारा प्रस्तावित खर्चों की प्रभावशीलता और किफायत का मूल्यांकन करना।
• सरकार के कामकाज को अधिक प्रभावशाली और मितव्ययी बनाने के सुझाव देना।
• विभागीय व्ययों के बारे में संसद को जानकारी और पारदर्शिता देना।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
