वर्ष 2025 में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची

प्रश्न – फरवरी, 2025 में स्पोर्टिको द्वारा जारी विश्व के 100 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) वर्ष 2024 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो कुल 260 मिलियन डॉलर (2062 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ पहले स्थान पर हैं।
(b) वर्ष 2024 में स्टीफन करी कुल 153.8 मिलियन डॉलर (1220 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
(c) वर्ष 2024 में टायसन फ्यूरी कुल 147 मिलियन डॉलर (1166 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
(d) वर्ष 2024 में लियोनेल मेसी कुल 135 मिलियन डॉलर (1071 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • फरवरी, 2025 में स्पोर्टिको ने विश्व के 100 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची जारी की।
  • 100 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले एथलीटों में आठ खेलों और 27 देशों के खिलाड़ी शामिल हैं।
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में शीर्ष पर हैं,जबकि कोई भी महिला शीर्ष 100 में शामिल नहीं है।
  • वर्ष 2024 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो कुल 260 मिलियन डॉलर (2062 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ पहले स्थान पर हैं।
  • वर्ष 2024 के शीर्ष 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी
    रैंक एथलीट खेल टीम 2024 में कुल कमाई
  • यह स्पोर्टिको की चौथी वार्षिक रिपोर्ट है, जो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची पर आधारित है।
  • यह अनुमान वर्ष 2024 कैलेंडर वर्ष के दौरान कमाई पर आधारित हैं।
  • स्पोर्टिको की पहली दो रैंकिंग जून 2020 से मई 2021 और फिर जून 2021 से मई 2022 तक के 12 महीने के कमाई के आधार पर थीं।
  • इसमें वेतन और पुरस्कार राशि में बोनस, साइनिंग, इंसेंटिव्स, प्लेऑफ और ऑल-स्टार गेम के भुगतान शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.sportico.com/feature/highest-paid-athletes-in-the-world-1234765608

https://ddnews.gov.in/en/no-women-make-list-of-top-100-paid-athletes-topped-by-ronaldo