वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स, 2029

प्रश्न – वर्ष 2029 में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स (WPFG) का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा?
(a) महाराष्ट्र (b) केरल
(c) गुजरात (d) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 जून, 2025 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोषणा की कि वर्ष 2029 में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स (WPFG) का आयोजन गुजरात में किया जाएगा।
  • भारत ने इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेज़बानी के लिए सफलतापूर्वक बोली जीत ली है।
  • वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स, 2029 अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में आयोजित होगा।
  • यह उपलब्धि बर्मिंघम, अमेरिका में डब्ल्यूपीएफजी फेडरेशन के समक्ष प्रस्तुत किए गए विस्तृत प्रस्तुतीकरण के बाद प्राप्त हुई है।
  • वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की बहु-खेल प्रतियोगिता है, जिसमें विश्व भर के पुलिसकर्मी और अग्निशमनकर्मी भाग लेते हैं।
  • भारत में पहली बार इस खेल महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, जिससे देश की वैश्विक खेल क्षमताओं को नई पहचान मिलेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/india-wins-bid-to-host-prestigious-2029-world-police-fire-games