प्रश्न-वरुण-2022 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास है।
(ii) इसके 20वें संस्करण का आयोजन 30 मार्च से 3अप्रैल‚ 2022 के मध्य अरब सागर में आयोजित किया गया है।
(iii) इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1996 में हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- वरुण – 2022
- भारत एवं फ्रांस के बीच नौसैन्य अभ्यास का 20वां संस्करण
- कब – 30 मार्च से 3अप्रैल‚ 2022
- कहां – अरब सागर
- यह भारत-फ्रांस रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- इस द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी।
- इस अभ्यास को वर्ष 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया था।
- इस अभ्यास में दोनों देशों की नौसेनाओं के जहाजों‚ पनडुब्बियों‚ समुद्री गश्ती विमानों और हेलीकॉप्टरों सहित विभिन्न टुकड़ियां भाग ले रही हैं।
- उद्देश्य – दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में परिचालन कौशल को बढ़ाना तथा समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अंतरसंचालन क्षमता को बढ़ाना।
- भारत एवं फ्रांस के मध्य अन्य प्रशिक्षण अभ्यास हैं-
- भारतीय वायु सेना के साथ अभ्यास ‘गरुड़’।
- भारतीय थलसेना के साथ अभ्यास ‘शक्ति’।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…