‘वन मित्र’ योजना

प्रश्न – फरवरी‚ 2024 में शुरू की गई ‘वन मित्र’ योजना के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 15 फरवरी‚ 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘वन मित्र’ योजना का शुभारंभ किया।
(b) यह योजना गैर-वन क्षेत्रों में वृक्षारोपण गतिविधियों में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है।
(c) 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य ‘वन मित्र’ बनने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
(d) योजना के प्रथम चरण में 8500 वन मित्रों का चयन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • योजना से संबंधित अन्य तथ्य-
  • योजना के अनुसार प्रथम वर्ष में वन मित्रों का पंजीकरण कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा तथा उनसे वृक्षारोपण कराया जाएगा
  • पहले वर्ष में मोबाइल ऐप पर जियो-टैगिंग और गड्डे की तस्वीर अपलोड करने पर वन मित्रों को प्रत्येक खोदे गए गड्डे के लिए 20 रुपये मिलेंगे
  • जियो टैगिंग के बाद‚ वन मित्रों को प्रत्येक लगाए गए पेड़ के लिए 30 रुपये मिलेगा
  • लगाए गए पेड़ों के रख-रखाव और सुरक्षा के लिए उन्हें प्रति जीवित पौधा 10 रुपये प्राप्त होंगे
  • प्रत्येक महीने प्रति जीवित पौधे के लिए वन मित्रों को क्रमश: दूसरे वर्ष 8 रुपये‚ तीसरे वर्ष 5 रुपये और चौथे वर्ष 3 रुपये मिलेंगे
  • यदि ‘वन मित्र’ योजना के तहत काम जारी रखना नही चाहता है‚ तो वन विभाग पेड़ों को अपने कब्जे में ले लेगा।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

http://164.100.137.122/vanMitra/docs/VanMitraschemeH.pdf

https://biharhelp.in/haryana-van-mitra-portal/

https://haryanaforest.gov.in/van-mitra-scheme/