वन फ़्रीज़ोन पासपोर्ट

प्रश्न – “वन फ़्रीज़ोन पासपोर्ट” प्रणाली का उपयोग करने वाला पहला लक्ज़री ब्रांड कौन-सा बना?
(a) गुच्ची (b) लुई वुइटन
(c) प्रादा (d) चैनल
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जुलाई, 2025 के अंतिम सप्ताह में दुबई ने व्यावसायिक संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए वन फ़्रीज़ोन पासपोर्ट लॉन्च किया।
  • इसे दुबई फ़्रीज़ोन काउंसिल द्वारा लॉन्च किया गया।
  • दुबई द्वारा शुरू की गई वन फ़्रीज़ोन पासपोर्ट प्रणाली कंपनियों को एक ही व्यावसायिक लाइसेंस के तहत कई फ़्रीज़ोन में काम करने की अनुमति देती है।
  • लक्ज़री ब्रांड लुई वुइटन इस प्रणाली का उपयोग करने वाला पहला ब्रांड है, जिसने DWTC फ़्रीज़ोन के भीतर वन ज़ाबील में एक कॉर्पोरेट कार्यालय स्थापित करके अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, जबकि JAFZA में अपने लॉजिस्टिक्स संचालन को जारी रखा है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://kpmg.com/ae/en/home/insights/2025/08/dubai-launches-the-freezone-one-passport.html#:~:text=On%2022%20July%202025%2C%20the,across%20Dubai’s%20participating%20free%20zones.

https://economictimes.indiatimes.com/nri/work/dubai-introduces-one-freezone-passport-to-unify-free-zones-under-one-licence/articleshow/123357994.cms?from=mdr

https://www.businesstoday.in/nri/visa/story/dubai-launches-one-freezone-passport-allowing-firms-to-expand-business-ops-in-just-5-days-490613-2025-08-22