प्रश्न-जनवरी‚ 2022 में वनवेब तथा ह्यूजेस के मध्य भारत में उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए कितने वर्ष के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए?
(a) 3 वर्ष
(b) 4 वर्ष
(c) 5 वर्ष
(d) 6 वर्ष
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 20 जनवरी‚ 2022 को भारती समूह समर्थित कंपनी वनवेब और उपग्रह सेवा प्रदाता कंपनी ह्यूजेस नेटवर्क सिस्टम्स ने देश में उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करने के लिए 6 वर्ष के रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- ब्रॉडबैंड सेवाएं ह्यूजेस कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (HCIPL) द्वारा प्रदान की जाएंगी‚ जो ह्यूजेस और भारती एयरटेल के बीच एक संयुक्त उद्यम है।
- सितंबर‚ 2021 में इस समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर इन कंपनियों द्वारा किया गया था।
- ह्यूजेस‚ वनवेब में अपनी मूल कंपनी इकोस्टार (Echostar) के माध्यम से एक शेयरधारक है।
- ह्यूजेस‚ वनवेब का एक इकोसिस्टम पार्टनर भी है‚ जो गुजरात और तमिलनाडु में गेटवे इलेक्ट्रॉनिक्स विकसित कर रहा है।
लेखक-धर्मेंद्र कुमार मिश्र
संबंधित लिंक भी देखें…