वंदे मातरम् तटीय साइक्लोथॉन–2026

प्रश्न – वंदे मातरम् तटीय साइक्लोथॉन–2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की प्रमुख राष्ट्रीय जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता पहल है
  2. 28 जनवरी, 2026 को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से इसका शुभारंभ किया गया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं है
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 28 जनवरी, 2026 को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से वंदे मातरम् तटीय साइक्लोथॉन–2026 का शुभारंभ किया गया।
  • यह केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की प्रमुख राष्ट्रीय जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता पहल है
  • यह तटीय साइक्लोथॉन का दूसरा संस्करण है
  • इस शुभारंभ के साथ ही 25 दिनों के इस विशाल राष्ट्रीय अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई।
  • सीआईएसएफ की दो साइक्लिंग टीमें एक साथ बक्कखाली (पश्चिम बंगाल) एवं लखपत (गुजरात) से रवाना हुईं।
  • ये टीमें देश के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के लगभग 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 9 तटीय राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेंगी और 22 फरवरी, 2026 को कोच्चि में इसका समापन होगा।
  • यह आयोजन ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
  • सीआईएसएफ को International Ship and Port Facility Security (ISPS) Code के अंतर्गत ‘मान्यता प्राप्त सुरक्षा संगठन (RSO)’ का दर्जा प्राप्त हुआ है।
  • इससे सीआईएसएफ भारत की समुद्री एवं पत्तन सुरक्षा व्यवस्था के केंद्र में स्थापित हुई है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2219640&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/central-industrial-security-force-organises-vande-mataram-coastal-cyclothon-2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *