प्रश्न – 5 मार्च, 2025 को किस राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी को “लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान, 2025” से सम्मानित किया गया?
(a) पूजा शर्मा (b) ललिता ठाकुर
(c) साक्षी मलिक (d) सीमा बिष्ट
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 मार्च, 2025 को राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ललिता ठाकुर को नई दिल्ली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान, 2025 से नवाजा गया।
- नई दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने ललिता ठाकुर को इस सम्मान से सम्मानित किया।
- ललिता ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं।
- ललिता ने कबड्डी खेल की शुरुआत वर्ष 2008 में साई स्पोर्ट्स हॉस्टल धर्मशाला से की।
- वह वर्ष 2017 के फेडरेशन कप में हिमाचल महिला कबड्डी टीम की कप्तान रही।
- इससे पहले मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन, एक्ट्रेस दीया मिर्जा और कोरियोग्राफर और डांसर शक्ति मोहन को ये अवॉर्ड मिल चुका है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…