प्रश्न – 25 फ़रवरी, 2026 को लॉरियस का नवीनतम एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया?
(a) सेरेना विलियम्स (b) सिमोन बाइल्स
(c) नादिया कोमानेची (d) अली रईसमैन
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 फ़रवरी, 2026 को सात बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को लॉरियस का नवीनतम एंबेसडर नियुक्त किया गया।
- वह अब लॉरियस का एंबेसडर बनने वाले कई स्टार खिलाड़ियों के समूह में शामिल हो गई हैं।
- इन खिलाड़ियों में भारतीय भाला फेंक के नीरज चोपड़ा और विश्व कप विजेता पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी शामिल हैं।
- मिलान दौरे के दौरान बाइल्स ने लॉरियस के साथ अपनी नई भूमिका की शुरुआत की।
- वहां उन्होंने पोलिसपोर्टिवा गैरेग्नानो का दौरा किया, जो लॉरियस द्वारा समर्थित एक जिम्नास्टिक और बहु-खेल परियोजना है।
- यह परियोजना बच्चों और युवाओं, विशेष रूप से लड़कियों को, खेल के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने, लचीलापन विकसित करने और जीवन कौशल सीखने के लिए सुरक्षित और समावेशी अवसर प्रदान करती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
