प्रश्न-2 हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा साइबर रक्षा अभ्यास लॉक्ड शील्ड्स‚ 2022 (Locked Shields, 2022) किस देश द्वारा आयोजित किया गया?
(a) पोलैंड
(b) जर्मनी
(c) फ्रांस
(d) एस्टोनिया
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- अन्य तथ्य:
- CCDCOE द्वारा इस वर्ष आयोजित अभ्यास का वैश्विक महत्व है‚ क्योंकि यह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से साइबर हमलों के बढ़ते खतरे के बीच हुआ है।
- इस प्रकार के अभ्यास में साइबर विशेषज्ञ बड़े पैमाने पर साइबर हमले के दौरान सैन्य- आई-टी प्रणालियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा का अभ्यास करते हैं।
- यह गहन दबाव की स्थितियों में आयोजित किया जाता है‚ जिसमें विशेषज्ञ‚ परिष्कृत साइबर हमलों की पूरी – पूरी शृंखला से सामना करते हैं।
- संकट की स्थिति में सहयोग को बढ़ावा मिले‚ इसके लिए यह अभ्यास नागरिक और सैन्य दोनों इकाइयों को संयुक्त रूप से अभ्यास करने का अवसर प्रदान करता है
- अभ्यास के आयोजन में CCDCOE के साथ NATO, सीमेंस‚ माइक्रोसॉफ्ट‚ Tallinn University of Technology सम्मिलित हुए।
लेखक-राजेश त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nato.int/cps/en/natohq/news_194902.htm?selectedLocale=en