लेबनान में मृत्युदंड समाप्त करने संबंधी विधेयक पारित

प्रश्न – लेबनान में मृत्युदंड समाप्त करने संबंधी विधेयक के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) विधेयक में मृत्युदंड के स्थान पर कठोर श्रम सहित आजीवन कारावास का प्रावधान किया गया है।
(b) यह परिवर्तन केवल लेबनान की दंड संहिता पर लागू होगा, सैन्य न्याय संबंधी कानूनों पर नहीं।
(c) पूर्व में मृत्युदंड प्राप्त, लेकिन दंड निष्पादित न किए गए अपराधियों की सजा भी आजीवन कठोर कारावास में बदली जाएगी।
(d) लेबनानी संविधान के अनुच्छेद 51 के अनुसार संसद से पारित कानून का राष्ट्रपति द्वारा प्रख्यापन एवं प्रकाशन आवश्यक है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 11 अगस्त 2026 को लेबनान की संसद में मृत्युदंड समाप्त करने संबंधी विधेयक पारित किया गया।
  • इस विधेयक के अनुसार लेबनान के सभी कानूनों से मृत्युदंड हटाकर उसके स्थान पर कठोर श्रम सहित आजीवन कारावास का प्रावधान किया गया है।
  • यह परिवर्तन दंड संहिता के साथ सैन्य न्याय, आपराधिक प्रक्रिया तथा मृत्युदंड से संबंधित अन्य कानूनों पर भी लागू होगा।
  • जिन अपराधियों को पहले मृत्युदंड दिया गया था, लेकिन दंड निष्पादित नहीं हुआ, उनकी सजा भी आजीवन कठोर कारावास में बदली जाएगी।
  • प्रस्तावित कानून के अनुसार यह सरकारी राजपत्र में प्रकाशन के तत्काल बाद प्रभावी होगा।
  • लेबनानी संविधान के अनुच्छेद 51 के अनुसार संसद से पारित कानून का राष्ट्रपति द्वारा प्रख्यापन और प्रकाशन आवश्यक है।
  • राष्ट्रपति की औपचारिक स्वीकृति के बाद लेबनान मृत्युदंड समाप्त करने वाला पश्चिम एशिया का पहला देश बन जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://english.aawsat.com/arab-world/5305720-lebanon-abolishes-death-penalty-landmark-parliament-vote