लुसाने डायमंड लीग, 2026

प्रश्न – लुसाने डायमंड लीग‚ 2026 में नीरज चोपड़ा ने कितनी दूरी तक भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया ?
(a) 85.58 मीटर (b) 87.08 मीटर
(c) 88.13 मीटर (d) 88.05 मीटर
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20–21 अगस्त, 2026 तक लुसाने डायमंड लीग, 2026 का आयोजन स्विट्जरलैंड के स्टेड द ला पोंटेज में किया गया।
  • पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरगे ने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान प्राप्त किया।
  • भारत के नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 88.05 मीटर दर्ज किया और केवल 9 सेंटीमीटर के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे।
  • महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में जापान की ओलंपिक चैंपियन हारुका कितागुची ने सत्र के सर्वश्रेष्ठ 64.90 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया।
  • कोलंबिया की फ्लोर डेनिस रुइज हर्टाडो 64.29 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
  • स्विट्जरलैंड की ऑड्रे वेरो ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ 1:55.33 में जीतकर मीट रिकॉर्ड बनाया।
  • बहरीन के बिरहानु बालेव ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ 12:57.55 में जीती।
  • केन्या के इमैनुएल वान्योनी पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में 1:42.19 के साथ विजेता रहे।
  • बोत्सवाना के लेट्साइल टेबोगो ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ 19.87 सेकंड में जीती।
  • स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस ने 6.21 मीटर के साथ पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा जीती और मीट रिकॉर्ड सुधारा।
  • ऑड्रे वेरो, विनफ्रेड यावी और मसाई रसेल ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में मीट रिकॉर्ड स्थापित किए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://lausanne.diamondleague.com/en/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *