‘लुमारा’ नवीकरणीय ऊर्जा प्लेटफॉर्म

‘लुमारा’ नवीकरणीय ऊर्जा प्लेटफॉर्म

प्रश्न – लुमारा’ नवीकरणीय ऊर्जा प्लेटफॉर्म के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. इसे वैश्विक निवेश प्रबंधन कंपनी ब्रुकफील्ड ने भारत में प्रारंभ किया है।
  2. इस प्लेटफॉर्म में लगभग 600 मिलियन डॉलर का निवेश प्रस्तावित है।
  3. यह प्लेटफॉर्म केवल पवन ऊर्जा परियोजनाओं के विकास पर केंद्रित होगा।
    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1 और 3
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 जुलाई, 2026 को वैश्विक निवेश प्रबंधन कंपनी ब्रुकफील्ड ने भारत में ‘लुमारा’ (Lumara) नामक नया नवीकरणीय ऊर्जा प्लेटफॉर्म शुरू किया।
  • इसके माध्यम से लगभग 600 मिलियन डॉलर, यानी करीब 5,700 करोड़ रुपये, निवेश किए जाएंगे।
  • यह निवेश ब्रुकफील्ड के कैटेलिटिक ट्रांजिशन फंड (CTF) से किया जाएगा, जो उभरते बाजारों में स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा-संक्रमण परियोजनाओं को पूंजी उपलब्ध कराता है।
  • लुमारा की शुरुआत 6 गीगावाट से अधिक के विकासाधीन पोर्टफोलियो के साथ होगी।
  • इसमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) से संबंधित परियोजनाएँ शामिल हैं।
  • इसका लक्ष्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की गति बढ़ाना तथा उपभोक्ताओं को लचीली, विश्वसनीय और दीर्घकालिक स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना है।
  • यह प्लेटफॉर्म भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख बाधाओं बिजली खरीद समझौतों (PPA) में देरी, ग्रिड कनेक्शन की लंबी प्रक्रिया और भूमि अधिग्रहण में लगने वाले अधिक समय को दूर करने पर केंद्रित होगा।
  • लुमारा की समर्पित प्रबंधन टीम परियोजना निष्पादन, पूंजी निवेश और परिसंपत्ति प्रबंधन का कार्य संभालेगी।
  • इसके संभावित ग्राहकों में वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ता, वैश्विक कंपनियाँ, हाइपरस्केल डेटा सेंटर संचालक और सरकारी खरीदार शामिल हैं।
  • यह उनके डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों तथा बहुवर्षीय स्वच्छ ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
  • ब्रुकफील्ड के पास भारत में परिचालन एवं विकासाधीन लगभग 45 गीगावाट पवन और सौर परिसंपत्तियाँ हैं, तथा कंपनी देश में विभिन्न क्षेत्रों में 32 अरब डॉलर से अधिक निवेश कर चुकी है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/industry/renewables/brookfield-launches-600-million-renewable-energy-platform-lumara-to-accelerate-indias-clean-power-expansion/articleshow/132732328.cms?from=mdr

https://www.livemint.com/companies/news/brookfield-lumara-india-renewable-energy-platform-600-million-11785395075955.html