लुइस गैल्वान

प्रश्न – 5 मई, 2025 को फुटबॉलर लुइस गैल्वान का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लुइस गैल्वान किस देश के फुटबॉलर थे?
(a) ब्राज़ील (b) अर्जेंटीना
(c) स्पेन (d) जर्मनी
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 मई, 2025 को अर्जेंटीना के फुटबॉलर लुइस गैल्वान का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • गैल्वान कई सप्ताह से निमोनिया से पीड़ित थे।
  • वह वर्ष 1978 विश्व कप विजेता अर्जेंटीना टीम के सदस्य थे।
  • उन्होंने वर्ष 1982 विश्व कप में भी अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया था।
  • अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कुल 34 मैच खेले और वर्ष 1983 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया।
  • अपने करियर के दौरान, गैलवान ने अपने बचपन के क्लब टालर्स डी कॉर्डोबा के लिए खेलना जारी रखा।
  • उन्होंने क्लब के लिए 503 मैच खेले, जो कि एक रिकॉर्ड है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.france24.com/en/live-news/20250506-argentina-s-1978-world-cup-winner-galvan-dies

https://sportstar.thehindu.com/football/international-football/luis-galvan-former-argentina-defender-dies-fifa-world-cup-1978-winner-team/article69543993.ece