‘लिटिल गुरु’ ऐप

प्रश्न-12 अप्रैल, 2021 को किस देश में स्थित भारतीय उच्चायोग के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र ने संस्कृत सिखाने वाले ऐप ‘लिटिल गुरु’ का शुभारंभ किया?
(a) भूटान
(b) थाईलैंड
(c) श्रीलंका
(d) बांग्लादेश
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 12 अप्रैल, 2021 को बांग्लादेश में ढाका स्थित भारतीय उच्चा योग के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र ने संस्कृत सिखाने वाले एक ऐप का शुभारंभ किया।,
  • इस ऐप का नाम ‘लिटिल गुरु’ है।
  • यह संवादात्मक ऐप संस्कृत सीखने को आसान और मजेदार बनाएगा।
  • यह ऐप विश्व भर में विद्यार्थियों, धार्मिक विद्वानों, भारतविदों और इतिहासकारों के बीच संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
  • यह ऐप संस्कृत सीख रहे लोगों और संस्कृत सीखने की इच्छा रखने वाले लोगों को गेम्स, प्रतियोगिता, पुरस्कार जैसे आसान तरीकों से भाषा सीखने में मदद करेगा।
  • विश्व के उन कई विश्वविद्यालयों ने इस ऐप में रुचि दिखाई है, जहां संस्कृत पढ़ाई जाती हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

लेखक-विजय प्रताप सिंह

http://ddnews.gov.in/tags/%E2%80%9Clittle-guru%E2%80%9D-app-launched

http://www.newsonair.com/News?title=Sanskrit-learning-app-%E2%80%98Little-Guru%E2%80%99-to-be-launched-in-Bangladesh-today&id=413988