प्रश्न – 24 मई 2026को संपन्न स्पेनिश फुटबॉल लीग ला-लीगा‚ 2025-26 का खिताब अंकों की बढ़त के आधार पर किस फुटबॉल क्लब ने जीता है?
(a) रियल मैड्रिड (b) एटलेटिको मैड्रिड
(c) बार्सिलोना (d) विलारियल
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 मई 2026 को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला-लीगा‚ 2025-26 स्पेन में संपन्न हुई।
- बार्सिलोना ने 29 वीं बार इस फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
- बार्सिलोना 38 मैचों में 94अंक हासिल कर अंकतालिका में शीर्ष पर रहा और खिताब जीत लिया।
- रियल मैड्रिड ने 38 मैचों में 86 अंक हासिल किए और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
- विलारियल ने 38 मैचों में 72 अंक हासिल किए और अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
- इस लीग में सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर (25) रियल मैड्रिड के किलियन एमबाप्पे रहे।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.footballcritic.com/primera-division/season-2025-2026/6/76309