लद्दाख में 23 धरोहर स्थल ‘संरक्षित स्मारक’ घोषित

लद्दाख में 23 धरोहर स्थल ‘संरक्षित स्मारक’ घोषित

प्रश्न – लद्दाख के 23 विरासत स्थलों को “संरक्षित स्मारक” घोषित किए जाने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस अधिसूचना को 30 जुलाई, 2026 को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंजूरी दी।
(b) यह निर्णय जम्मू और कश्मीर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत लिया गया।
(c) अधिसूचित स्थलों में टिंगमोसगंग किला, सस्पोल की प्राचीन गुफाएँ और स्टोंगडे गोम्पा शामिल हैं।
(d) इस पहल के अंतर्गत सभी संरक्षित स्थलों का प्रबंधन भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण द्वारा किया जाएगा।
उत्तर – (d)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30 जुलाई, 2026 को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख के 23 पुरातात्विक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को “संरक्षित स्मारक” घोषित करने की अधिसूचना को मंजूरी दी।
  • यह निर्णय जम्मू और कश्मीर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत लिया गया है।
  • इस पहल का उद्देश्य लद्दाख की प्राचीन सभ्यतागत विरासत को कानूनी संरक्षण देना, वैज्ञानिक संरक्षण एवं प्रलेखन को बढ़ावा देना, जीर्णोद्धार कार्यों को व्यवस्थित करना तथा अतिक्रमण और क्षति पहुँचाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाना है।
  • इससे स्मारकों की संरचनात्मक अखंडता और ऐतिहासिक प्रामाणिकता सुरक्षित रखी जा सकेगी।
  • अधिसूचित 23 स्थलों में शार्नोस स्थित पेट्रोग्लिफ स्थल; सिंधु घाट के पास शेय में मैत्रेय बुद्ध की शिला नक्काशी; टिंगमोसगंग किला; सस्पोल की प्राचीन गुफाएं; डोमखर, लेहदो, अल्ची और मुर्गी में स्थित पेट्रोग्लिफ स्थल; स्टोंगडे गोम्पा; हुंडर स्थित ओन्पो की ध्यान गुफा; हुंडर गुफा; डेचेन त्सोमो खार (किला); स्टाम्पुक गुफा; चंबा शिला नक्काशी; ज़ोंग चंबा (मैत्रेय बुद्ध की शिला नक्काशी); हुंडर में शिला नक्काशीदार बुद्ध प्रतिमा; दिग्गर में रिगसुम गोम्बो शिला नक्काशी; दिग्गर में चंबा कार्पो (श्वेत मैत्रेय बुद्ध); दिग्गर के टोक्पो में चंबा शिला नक्काशी; दिग्गर में फोलोंग सिंगे (पत्थर जैसी शेर का चेहरा); सुमूर किला; कारगिल के योरबाल्टक में शिला शिलालेख; और कारगिल के मंगमोर स्थित पेट्रोग्लिफ स्थल शामिल हैं।
  • अब प्रशासन इनके संरक्षण, मरम्मत, सतत प्रबंधन और निगरानी के लिए संस्थागत उपाय कर सकेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ladakh.gov.in/l-g-vk-saxena-approves-declaring-23-heritage-sites-in-ladakh-as-protected-monuments